फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टरों की दो घंटे हड़ताल, मरीज हुए बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो घंटे हड़ताल पर रहे डॉक्टर, इलाज के लिए लोगों को करना पड़ा इंतजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। नेशनल मेडिकल कमीशन बिल के खिलाफ शनिवार को डाक्टरों ने दो घंटे हड़ताल करके सेहत सेवाएं ठप रखी, जिससे अपना इलाज कराने आए मरीज बेहाल रहे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन पंजाब के आह्वान पर डाक्टरों की इस हड़ताल का सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने भी समर्थन किया और डाक्टरों ने डीसी कांप्लेक्स में एसडीएम अविकेश गुप्ता के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस मौके आईएमए संगरूर के अध्यक्ष डॉ. यशपाल ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर यह बिल लागू नहीं होने देंगे। इस मौके पर डॉ. केजी सिंगला, डॉ. अमित सिंगला, डॉ. वीके अहूजा, डॉ. कृपाल सिंह, डॉ. प्रमोद, डॉ. आरसी जैन, डॉ. प्रभात गुप्ता, डॉ. कृष्ण, डॉ. नवजोत कौर, डॉ. विंदरपाल और डॉ. मोहित मौजूद थे।
विज्ञापन

केमिस्ट भी रहे दो घंटे की हड़ताल पर
संगरूर। सिविल और पुलिस प्रशासन द्वारा केमिस्टों को तंग करने के विरोध में केमिस्टों की दो दो दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन भी केमिस्टों ने दो घंटे के लिए अपनी दुकानें बंद रखीं। केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नरेश जिंदल ने कहा कि तंदरूस्त पंजाब मुहिम की आड़ में सिविल व पुलिस प्रशासन केमिस्टों की दुकानों पर छापामारी करके उन्हें तंग कर रहा है। जिसे वह सहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि तीस जुलाई को दिनभर वह अपनी दुकानें बंद रखेंगे।
विज्ञापन





फोटो:28एसजीआरपी04:संगरूर सिविल अस्पताल में अपना रोष जाहिरकरते हुए डाक्टर।
-----------------------
जसवीर सिंह भट्टी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें