फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान किसान ने फंदा लगा की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज से परेशान किसान ने फंदा लगा की खुदकुशी
विज्ञापन

पंद्रह लाख रुपये कर्जा था किसान पर
बठिंडा। जिले के गांव महता में कर्ज से परेशान एक युवा किसान ने शनिवार को फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के चाचा बलविंदर सिंह ने बताया कि प्रगट सिंह (30) पुत्र तेजा सिंह निवासी महता पर बैंकों व आढ़तियों का 15 लाख के करीब कर्ज था। जमीन कम होने के चलते वह कर्ज वापस करने में असमर्थ था, जिस कारण वह परेशान रहता था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह उसने अपने खेत में एक पेड़ से रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। पता चलने पर आस पड़ोस के किसानों ने परिजनों को जानकारी दी व थाना संगत पुलिस के एएसआई बलदेव सिंह मौके पर पहुंचे। पड़ताल के बाद मृतक का शव बठिंडा सिविल अस्पताल लाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक के चाचा व गांव वासियों ने सरकार से मांग की है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। किसान नेता शिंगारा सिंह का कहना था कि सरकार खुदकुशी पीड़ित किसान परिवारों की आर्थिक तौर पर सहायता करे और पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी। इसके अलावा पीड़ित परिवार का सारा कर्ज माफ किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें