फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान समारोह में छह लेखकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
समारोह में छह लेखक सम्मानित
विज्ञापन

लुधियाना। पंजाबी साहित्य अकादमी की ओर से जनरल मीटिंग और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता डॉ. सुखदेव सिंह सिरसा समेत प्रिंसिपल स्वर्ण सिंह, डॉ. सुरजीत सिंह, डॉ. सरबजीत सिंह और डॉ. तेजवंत सिंह मान ने की। अकादमी के जनरल सचिव डॉ. सुरजीत सिंह ने दो साल की रिपोर्ट और बजट पेश किया। इसे सहमति से प्रवान किया गया।
विज्ञापन

इसमें बड़ी गिनती में लेखकों ने भाग लिया। उन्होंने रिपोर्ट पर बहस समेत सुझाव देने वाली गतिविधियों में भाग लिया। पंजाबी साहित्य अकादमी के प्रधान डॉ. सुखदेव सिंह सिरसा ने कहा कि लेखकों की बड़ी शमूलियत से अकादमी की अधिक गतिविधियों की संभावना बढ़ी है। वार्तक पुरस्कार डॉ. तरसेम सिंह को उनकी साहित्यिक रचनाओं के लिए दिया गया। प्रोफेसर कुलवंत जगरांव यादगारी पुरस्कार प्रदीप सिंह पुस्तक त्रिकुटी, अमरजीत कौर अमर की पुस्तक टूटे तारे दी बगावत, वाहिद की पुस्तक प्रजम चो लंघदा शहर, तनवीर सिंह पुस्तक कोई सुनदां है को दिया गया। इस मौके पर रविंदर भट्ठल, प्रेम सिंह बजाज, डॉ. जोगिंदर सिंह निराला, मनजिंदर, डॉ. गुरइकबाल सिंह, खुशवंत बरगाड़ी, अजीत और भूपिंदर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें