फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख रूपये कर्ज के चलते खेत मजदूर ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज से परेशान खेत मजदूर ने की खुदकुशी
विज्ञापन

गांव छाजली में 24 से ज्यादा किसान और मजदूर कर चुके हैं आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)।
गांव छाजली के खेत मजदूर बूटासिंह (45) ने कर्ज से परेशान होकर घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बूटा सिंह पर पांच लाख रुपये का कर्ज था।
गांववासियों के मुताबिक बूटा सिंह ने उक्त कर्ज अपनी बड़ी बेटी की शादी के लिए और छोटी बेटी के इलाज के लिए लिया था। एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मृतक की देह का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप देगी। दूसरी तरफ भाकियू के जिला सचिव दरबारा सिंह छाजला ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान और मजदूर अपनी जान दे रहे हैं। छाजली इलाके में 24 से ज्यादा किसान व मजदूर कर्ज से परेशान होकर अपनी जान दे चुके हैं। उनकी जत्थेबंदी कर्ज माफ करने के मामले को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रही है। उन्होंने मांग की कि उक्त परिवार का पूरा कर्ज माफ करके परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए।

फोटो:05एसजीआरपी03: मृतकखेत मजदूर बूटा सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें