फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगो को लेकर सरकारी कर्मीयों ने दिया रोष धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
म्यूनिसिपल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
विज्ञापन

- बठिंडा रीजन के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा ।
समूह म्यूनिसिपल कर्मचारियों ने मांगों के हल की मांग को लेकर सफाई सेवक यूनियन पंजाब के राज्य प्रधान प्रकाश चंद के नेतृत्व में बुधवार को धरना दिया। धरने में बठिंडा रीजन की अलग-अलग करीब 25 नगर पंचायतों, नगर काउंसिलों व नगर निगम के कर्मचारियों ने पहुंचकर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

धरने में पहुंचे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सफाई सेवक यूनियन पंजाब के राज्य जनरल सचिव कुलदीप कुमार ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से म्यूनिसिपल कर्मचारियों की जायज मांगों को जानबूझ कर अनदेखा किया जा रहा है। इस कारण म्यूनिसिपल मुलाजिम एक्शन कमेटी पंजाब के फैसले के अनुसार समूह म्यूनिसिपल कर्मचारियों की ओर से अपने क्रमवार संघर्षों की शुरुआत आठ नवंबर को फिरोजपुर रीजन में विशाल धरना लगाकर की गई थी। इसके आगे मांगों के संबंध में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से लंबे समय से स्थानीय सरकार विभाग के बुनियादी ढांचे को खोखला किया जा रहा है। इस विभाग के आर्थिक सिस्टम को मजबूत करने की बजाय इसको कंगाल बनाया जा रहा है। इसके चलते म्यूनिसिपल कर्मचारियों को समय पर तनख्वाह न मिलना, मुलाजिमों का लंबे समय से पीएफ उनके खाते में जमा न करवाना, रिटायरमेंट कर्मचारियों को लाभ न मिलने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें