फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाईल माईड ना करें, कैप्टन किसी को नहीं मिलते-सुखबीर

विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तीय हालत खराब, कैप्टन को सरकार चलाने नहीं आई : सुखबीर
विज्ञापन

- पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
- श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी के पांच साल पूरे होने पर ट्रस्ट की बैठक में
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि पंजाब की वित्तीय हालत खस्ता हो चुकी है, जिससे स्पष्ट है कि कैप्टन को अभी तक सरकार चलानी नहीं आई। ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास किसी से मिलने का समय नहीं है। वे पार्टी के नेताओं और वर्करों से नहीं मिलते, तो केजरीवाल से क्या मिलेंगे। लोगों को पेंशन और अन्य स्कीमों का लाभ न मिलने के बारे में उन्होंने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार से अब तक पंजाब वासियों को कुछ नहीं मिला। बादल बुधवार को यहां प्रेसवार्ता के दौरान बोल रहे थे। वे श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी के पांच साल पूरे होने पर ट्रस्ट की बैठक में बतौर सदस्य हिस्सा लेने यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन


ड्रामे कर सुर्खियां बटोरने में लगे हैं खैरा :
बादल ले नेता प्रतिपक्ष और आम आदमी पार्टी के विधायक सुखपाल सिंह खैरा को ड्रामेबाज करार दिया। कहा कि खैरा को ड्रामे करने के अलावा कोई और काम नहीं आता। खैरा रोजाना सुर्खियां बटोरने में लगे हुए हैं। अब खैरा ड्रग तस्करी मामलों में बुरे फंस गए हैं। फिर भी वे लोगों का अब ध्यान भटकाना चाहते हैं। जब वह जेल जाएंगे तो उसको पता लगेगा। इस बीच हुई बैठक की जानकारी देते हुए एसजीपीसी अध्यक्ष प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब ट्रस्ट की बैठक में अगले पांच सालों की रूपरेखा तैयार की गई है। यह मीटिंग बहुत ही सार्थक साबित होगी।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन:15जीबीजीपी06: श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व यूनिवर्सिटी ट्रस्ट बैठक दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री को सम्मानित करते प्रो किरपाल सिंह बडूंगर।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें