पिघलता लोहा गिरने से मजदूर की मौत, चार जख्मी
स्टील फर्नेस इकाई में क्रेन की चेन टूटने से हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़।
अमलोह रोड के गांव तूरां स्थित पंजाब स्टील फर्नेस इकाई में सोमवार शाम करीब चार बजे भट्ठी से पिघलता हुआ लोहा काम कर रहे मजदूरों पर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। चार मजदूर घायल हो गए। दो मजदूर गंभीर जख्मी हैं। हादसा उस समय हुआ जब भट्ठी में लोहा पिघलाने के बाद उसे क्रेन की मदद से विभिन्न सांचों में डाला जा रहा था। इस दौरान पिघले हुए लोहे से भरे टब को क्रेन की मदद से स्थानांतरित किया जा रहा था तो क्रेन से डाली एक चेन की कड़ी टूटने से लोहे से भरा टब मजदूरों पर आ गिरा। इसमें चार मजदूर झुलस गए और एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य मजदूरों को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर किया गया है। सूचना मिलते है एसएचओ मंडी गोबिंदगढ़ ने फर्नेस इकाई का दौरा किया। मंडी गोबिंदगढ़ थाना के एसएचओ कंवलजीत सिंह संधू ने बताया कि मृतक मजदूर की पहचान श्याम देव (20) पुत्र कमलदेव निवासी गांव मैणीपुर जिला सीतामढ़ी (बिहार) के रूप में हुई है जबकि गंभीर मजदूरों में बली राम (30) पुत्र जंगी राम निवइी गांव बनगट जिला अरिया (बिहार) रोशन कुमार (20) पुत्र दलीप राय निवासी गांव कल्याणपुर जिला समस्तीपुर (बिहार) के रूप में हुई हैं। चौथे मजदूर को मामूली जख्म आए हैं।
फोटो कैप्शन:26जीबीजीपी02:02ए-02बी-02सी- पंजाब स्टील फर्नेस में मजदूर पर लोहा गिरने के बाद मृतक को ट्राली में रखते हुए अन्य मजदूर व कोयला बना शरीर, हादसे वाली जगह से निकलता हुआ धुंआ।