फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: लुधियाना में भरभराकर गिरी 100 साल पुरानी इमारत, मची अफरा-तफरी, पड़ोसी महिला और बच्चा चपेट में आया

Tue, 01 Oct 2024 06:08 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में मंगलवार को अचानक एक इमारत भरभराकर गिर गई। इसकी चपेट में पड़ोस की एक महिला और उनका डेढ़ साल का बच्चा भी आया है। यह इमारत 100 साल पुरानी थी।
विज्ञापन
लुधियाना में 100 साल पुरानी इमारत गिरी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब इलाके में 100 साल पुरानी इमारत भरभराकर गिर गई। लुधियाना के चौड़ा बाजार के बंदिया मोहल्ला इलाके में दोपहर को वर्षों पुरानी जर्जर इमारत अचानक से गिर गई। उसके मलबे के नीचे आकर एक महिला और उसके छोटा बच्चा घायल हो गए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उक्त इमारत करीब 100 साल पुरानी पड़ी है और इसकी हालत पिछले कुछ समय से काफी खराब थी। हैरानी की बात यह है कि उक्त इमारत के पास से रोजाना कई लोग गुजरते हैं। अगर भीड़ के समय इमारत गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। पड़ोसियों ने आरोप लगाया कि कई बार इमारत मालिक को इस बारे में बता दिया गया था, लेकिन उसने इस तरफ ध्यान ही नहीं दिया। इस हादसे में पड़ोस में रहने वाली खुशी अरोड़ा गंभीर घायल हुई हैं, जबकि उनके बच्चे के भी काफी चोट लगी हैं। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना डिवीजन चार की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत मजदूरों को बुलवाकर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया। आशंका है कि इमारत के मलबे के नीचे दोपहिया वाहन भी आकर क्षतिग्रस्त हुए हैं। बाकी इमारत मालिक अभी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा, जांच जारी है।



दूसरे घर की दीवार भी टूटी, घुसा मलवा
इमारत के पड़ोस में रहने वाले प्रिंस कुमार ने बताया कि वह बंदिया मोहल्ला में रहते हैं। पड़ोसियों की इमारत काफी समय से खस्ता हालत में थी। कई बार उन्हें शिकायत की लेकिन किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। मंगलवार को उनकी पत्नी खुशी और बेटा घर में मौजूद थे। इमारत गिरते ही उनके मकान की दीवार भी टूट गई। काफी मलबा उनके घर में आ गया। 

सोमवार रात इमारत में हो रही थी हलचल
इमारत गिरने से खुशी के सिर पर ईंट गिरने के कारण उनका सिर फट गया। वहीं, डेढ़ साल के बच्चे को भी चोट लगी है। पत्नी और बच्चे के तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया। इमारत के मालिक को भी सूचित कर दिया है। घायल खुशी अरोड़ा ने कहा कि वह पिछले 2 साल से नया मकान बनाकर रह रहे हैं। सोमवार देर रात से पड़ोसियों की इमारत में अजीब से हलचल हो रही थी। उन्होंने उसके मालिक को सूचना दी थी, मगर उसने कुछ समय में आने को कहा था, लेकिन वह नहीं आया और मंगलवार को इमारत गिर गई। 
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
थाना डिवीजन चार की पुलिस जांच कर रही है कि इलाके के लोगों का क्या कहना है। पुलिस का कहना है कि जांच की जाएगी अगर किसी का कसूर आता है तो बनती कार्रवाई जरूर की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें