फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा के स्कूलों में पैर पसार रहा कोरोना, 10 अध्यापक और संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा। शहर के माल रोड स्थित लड़कियों के सरकारी स्कूल के 10 अध्यापकों की कोरोना रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई। इन अध्यापकों के सैंपल 25 फरवरी को लिए गए थे।जिला शिक्षा अधिकारी इकबाल सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि लड़कियों के सरकारी स्कूल के 10 अध्यापकों का कोरोना टेस्ट 25 फरवरी को किया गया था। शनिवार को उनकी रिपोर्ट आई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उक्त स्कूल को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके अलावा शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के जैसे आदेश होंगे उसके अनुसार स्कूल खोला जाएगा। संक्रमित आए अध्यापकों को 17 दिन के लिए एकांतवास में भेजा जाएगा। इससे पहले गांव कटार सिंह वाला के सरकारी स्कूल में तीन अध्यापकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। स्कूल को दो दिन के लिए बंद कर पूरे स्कूल स्टाफ का टेस्ट करवाया गया था।
बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे परिजन
सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता अब अपने बच्चों को स्कूल भेजने से डरने लगे हैं। परिजन क्षमा कांत का कहना था कि जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग को पहले स्कूलों में पूरा प्रबंध करना चाहिए ताकि कोरोना बच्चों एवं स्कूल स्टाफ तक ना पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें