फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में सब्जी बेचने की आड़ में रात में करता था चोरी, पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। सब्जी बेचने की आड़ में दिन में रेकी कर रात को घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देेने वाले एक आरोपी को थाना हैबोवाल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने एक दोस्त के साथ मिलकर वारदात करता था। आरोपी के कब्जे से पुलिस को चोरी के दो मोटर साइकिल, एक स्कूटी, विभिन्न कंपनियों के पांच मोबाइल और एलईडी बरामद हुई है। आरोपी की पहचान जालंधर के गांव वरसल निवासी संदीप सिंह के रूप में हुई है। उसका साथी नानक नगर निवासी संजय है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। वहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एडीसीपी 2 समीर वर्मा ने बताया कि पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चोरी के बाइक पर इलाके में घूम रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से बाकी का सामान भी बरामद कर लिया गया। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी फेरी लगाकर सब्जी बेचता था। वह सब्जी बेचने की आड़ में घरों की रेकी करता था। जिस घर में ताला लगा होता था, आरोपी वहां अंदर जाने के रास्ते की रेकी करता। देर रात साथी के साथ जाकर वारदात को अंजाम देता था। एडीसीपी ने बताया कि आरोपियों ने पंजाब के कई जिलों के साथ-साथ हरियाणा के जिलों में भी चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें