फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट टूटने से चिमनी पर काम करते चार मजदूरों की मौत

Sun, 20 Oct 2013 11:21 PM IST
अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
विज्ञापन
तलवंडी साबो पॉवर प्लांट कारपोरेशन के गांव बन्नीवाली थर्मल प्लांट में चिमनी पर काम करने के लिए लगाई गई लिफ्ट टूटने से चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद बाकी मजदूरों ने प्लांट का काम दे रही कंपनी के प्रबंधकों पर मजदूरों की सुरक्षा में कोताही बरतने का आरोप लगाया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मानसा के डीसी अमित ढाका, एसएसपी डॉ. नरिंदर भार्गव और सरदूलगढ़ के डीएसपी गोबिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

जानकारी के मुताबिक, गांव बन्नावाली में वेदातां ग्रुप क ी ओर से थर्मल प्लांट का काम किया जा रहा है। शनिवार रात 275 मीटर ऊंची चिमनी पर कई मजदूर काम कर रहे थे। तभी लिफ्ट की तार टूट गई और चार मजदूर, मानसा के कुसला निवासी गुरदीप सिंह, राजस्थान के अलवर निवासी दिनेश कुमार, पीलीभीत (यूपी) निवासी दिनेश चौरसिया और प्रकाश कुमार चिमनी से नीचे जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


मानसा के एसएसपी कुलदीप शर्मा ने बताया कि हादसे की जांच करवाई जाएगी। यदि प्लांट में रात के समय कंपनी के पास काम करवाने का अधिकार न हुआ तो कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कंपनी की ओर से मृतक मजदूरों के वारिसों को 18 लाख रुपये दिए जाएंगे। पीड़ित परिवारों को चालीस-चालीस हजार संस्कार की रस्म और अन्य खर्च के लिए भी दिए जाएंगे।

प्रत्येक मृतक के परिजनों को 18 लाख रुपये मिलेंगे
इस मौके पर एसडीएम राकेश कुमार, एसपी (आपरेशन) मानसा केके शर्मा, पुलिस थाना जौड़कियां पुलिस टीम के साथ पहुंचे। इन अधिकारियों की उपस्थिति में कंपनी के मैनेजर चेतन श्रीवास्तव के साथ प्रत्येक मृतक मजदूर के वारिसों को अठारह लाख रुपये मुआवजा और चालीस हजार रुपये अंतिम संस्कार के लिए दिए जाने का लिखित फैसला कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें