फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में पकड़े 170 किलो सोने के आभूषण

Thu, 19 Sep 2013 11:25 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने सानेवाल एयरपोर्ट पर वीरवार दोपहर कल्याण ज्वेलर्स के 170 किलो से अधिक स्वर्ण, हीरे के आभूषण कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन


अंदाजन 60 करोड़ कीमत का सोना चार्टर्ड प्लेन से त्रिचूर और कोयंबटूर से लाया जा रहा था। ज्वेलर की टीम सोने से संबंधित दस्तावेज अधिकारियों को नहीं दिखा पाई। यह सोना पुलिस के सहयोग से सरकारी खजाने में जमा करवा दिया है।

डिप्टी एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर डॉ. ऋषिपाल सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह सोना पंजाब वैट एक्ट की धारा 51 के तहत रोका गया है। आयकर विभाग का इनवेस्टिगेशन विंग भी इस मामले की जांच कर रहा है।   जानकारी के अनुसार लुधियाना में कल्याण ज्वेलर का नया शोरूम खुल रहा है।
विज्ञापन


आने वाले कुछ दिनों में इसका उद्घाटन होना है। ज्वेलर की टीम ने कराधान अधिकारियों को बताया कि यह स्टाक शोरूम के लिए ट्रांसफर किया जा रहा है। एसीस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर तेजवीर सिंह सिद्धू का कहना है कि इस सोने के संबंध में ज्वेलर ने आईसीसी बैरियर पर कोई सूचना नहीं दी और न ही संबंधित वार्ड अधिकारी को पहले से बताया गया।
विज्ञापन


विभाग ने पुख्ता जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की है, अब ज्वेलर को इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया है। उनसे दस्तावेजों की मांग की जाएगी, उसी आधार पर अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें