फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय जनरल के घर पाकिस्तानी दुल्हनिया

Sat, 07 Sep 2013 11:33 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया की सबसे ऊंची युद्ध भूमि सियाचिन की जीत में हीरो रहे लेफ्टिनेंट जनरल पीएन हून के पोते ने पाकिस्तानी युवती का दिल जीत लिया।
विज्ञापन


दोनों की शादी का समारोह सेक्टर-17 के ताज होटल में रखा गया, जिसमें वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए ले. जनरल हून भी पहुंचे।

शादी के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए ले. जनरल हून ने कहा कि पड़ोसी देश से रिश्ता सुधारने का यह भी एक अच्छा तरीका है। उन्होंने बताया कि उनके पोते कर्णव प्रताव सिंह को पाकिस्तान की रहने वाली शामिया सिद्दीक पसंद आ गई और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।

इसके बाद दोनों परिवार भी इसके लिए राजी हो गए। शादी समारोह में हरियाणा, पंजाब और ट्राइसिटी के कई राजनीतिज्ञों के परिवार से जुड़े लोग, बिजनेस फैमिली, डिफेंस से जुड़े लोग शामिल हुए।
विज्ञापन


समारोह में मुख्य रूप से विधायक राणा सोढ़ी, केवल ढिल्लो, गुरजीत राणा भी मौजूद थे। समारोह में शामिल होने के लिए पाकिस्तान से भी कई मेहमान आए हुए थ्रे।

उड़ती रही अफवाह
शादी समारोह को लेकर पूरे दिन अफवाह उड़ती रही कि पाकिस्तानी युवती प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई की बेटी है, लेकिन ले. जनरल हून ने इसे कोरी अफवाह बताया।

उन्होंने कहा कि युवती न तो पाकिस्तान के किसी राजनीतिक घराने से है और न ही किसी आर्मी बैक ग्राउंड के परिवार से ताल्लुक रखती है। समारोह की कवरेज के लिए मीडिया भी पहुंचा हुआ था, लेकिन उन्हें इजाजत नहीं दी गई।  

दुबई में मिले दिल
जनरल हून ने बताया कि उनका पोता कर्णव प्रताप सिंह और उनकी बहू शामिया सिद्दीक की मुलाकात कुछ दिन पहले दुबई में हुई थी। उसके बाद से दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और बात शादी तक पहुंच गई। 27 वर्षीय कर्णव और शामिया दोनों ही पेशे से बिजनेसमैन हैं।

शामिया का परिवार लाहौर के 705 स्ट्रीट नंबर 72, सादीक ट्रेंड सेंटर मेन बुलवार्ड, गुलबर्ग में रहता है। शामिया के परिवार का रियल एस्टेट के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी कारोबार है। बताया जा रहा है कि शामिया के पिता लाहौर के जाने-माने बिजनेसमैन भी हैं।

पंचकूला में की कोर्ट मैरिज
कर्णव और शामिया ने कोर्ट मैरिज पंचकूला में की। दोनों की मैरिज उपायुक्त कार्यालय में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत की गई। इस एक्ट के तहत पंचकूला उपायुक्त को अधिकार प्राप्त है। उपायुक्त कार्यालय की ओर से एक महीने पहले पब्लिक नोटिस भी जारी हुआ था।

उसके बाद शुक्रवार को दोनों कानूनी रूप से विवाह बंधन में बंध गए। दरअसल कर्णव की रिहायश भी पंचकूला की है, इसलिए कोर्ट मैरिज पंचकूला में ही करनी पड़ी।

कौन है जनरल हून  
लेफ्टिनेट जनरल पीएन हून भारतीय सेना और देश का एक जाना पहचाना चेहरा है। साल 1983 में सियाचिन की चोटी को भारत ने अपने कब्जे में लेने के प्रयास शुरू किए थे।
विज्ञापन


इस चोटी पर पाकिस्तान भी कब्जा करना चाहता था, लेकिन ले. जनरल हून को खुफिया सूत्रों से पाकिस्तान की नापाक हरकत की खबर पहले ही मिल गई। उसके बाद हून के नेतृत्व में भारतीय सेना ने सियाचिन की चोटी पर कब्जा कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें