लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए एलपीयू टी-20 इंविटेशनल स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट-2014 की शुरुआत हुई।
अंडर-19 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में नॉक आउट के आधार पर 24 मैचों का आयोजन एक सप्ताह तक किया जाएगा। टूर्नामेंट के अंतिम दिन (15 जनवरी 2014) को पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाली टीमों के अंतिम मैच होंगे।
इस टूर्नामेंट में पहले, दूसरे और तीसरे स्तर पर आने वाले विजेता टीमों को 30 हजार रुपये, 20 हजार रुपये और 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। एलपीयू चांसलर अशोक मित्तल ने बतया कि विश्वविद्यालय भारतीय युवाओं में उनकी शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए भी लगातार प्रयास करता आया है।
शुक्रवार को खेले गए मैचों में कैंब्रिज स्कूल फगवाड़ा ने ब्रिटिश ओलिविया पब्लिक स्कूल जालंधर को 8 विकेट से हराया। जेम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर ने बाबा फरीद पब्लिक स्कूल फरीदकोट को 10 विकेट से मात दी। वहीं एमसीए मोहाली ने सेक्रेड हार्ट सीसै स्कूल लुधियाना को 6 विकेट से और एमजीएन पब्लिक स्कूल जालंधर ने प्रेजेंटेशन पब्लिक स्कूल पठानकोट को 8 विकेट से हराया।