फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की नहर में धक्का देकर हत्या

Tue, 17 Jun 2014 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मकोट के पास एक गांव में युवक ने अपनी प्रेमिका को नहर में धक्का दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी और मृतका दोनों विवाहित हैं। थाना धर्मकोट प्रमुख इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपी गिरफ्त से फरार है।
विज्ञापन



थाना धर्मकोट प्रमुख इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह ने बताया कि मृतका की मां ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि उसकी बेटी का विवाह करीब 10 साल पहले लुधियाना में हुआ था। उसकी बेटी के जगरूप सिंह गांव तेहाड़ा से संबंध थे। सोमवार देर शाम को जगरूप सिंह उर्फ रूपा उसकी बेटी को मोगा में बाइक पर एक डॉक्टर को चैक करवाने के बहाने लाया था। किसी कारण दोनों के बीच झगड़ा हो गया था।



इसके बाद जगरूप सिंह ने उनकी बेटी को धर्मकोट के पास के गांव की नहर में धक्का दे दिया और वहां से भाग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे भागते हुए देख लिया था। देर शाम नहर से महिला का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मृतक महिला की मां के बयान पर जगरूप सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें