फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lohri 2025: पंजाब भर में लोहड़ी की धूम, सुबह से पतंगों के साथ छतों पर डटे युवा, बाजार गुलजार

Mon, 13 Jan 2025 10:42 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मकर संक्रांति से पहले वाली रात को मनाया जाने वाला लोहड़ी का पर्व पंजाब में काफी महत्व रखता है। पंजाब में लोग साल की शुरुआत किसानों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हुए करते हैं। यह प्रकृति के प्रति आभार का पर्व भी है, जिसमें जल, अग्नि और सूर्य की पूजा की जाती है। 
विज्ञापन
पंजाब में लोहड़ी की धूम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में आज लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोहड़ी पर जमकर पतंगबाजी हो रही है। लोग अपनी छतों पर पतंग उड़ाते हुए नाच रहे हैं। फगवाड़ा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश की तरफ से 1100 नवजात कन्याओं की लोहड़ी मनाई गई। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के नेतृत्व में भारत गौरव संस्था द्वारा 'धीयां दी लोहड़ी' मनाई गई।
विज्ञापन




वहीं राज्य में पलास्टिक डोर पर लगे प्रतिबंध के बाद अब बाजारों में दुकानदारों की ओर से बच्चों को माझा डोर को गट्टू में तबदील करके बेचा जा रहा है। लोहड़ी को लेकर अब पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है, इसलिए दुकानदारों का भी मानना है कि इस बार उनकी माझा डोर की पिछले सालों के मुताबिक ज्यादा बिक्री हुई है। उधर, बाजारों में बरेली, ब्लैक पेंथर कॉटन, 12 तार पांडा स्पेशल माझा 500 से 1000 में बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मछली पकड़ने में होता था प्लास्टिक डोर का इस्तेमाल : लाल चंद

झब्बाल रोड़ में मांझे वाली डोर बनाने वाले लाल चंद ने कहा कि यह प्लास्टिक डोर नहीं है, इस प्लास्टिक डोर का इस्तेमाल मछली पकड़ने वाला जाल बनाने में होता है। अगर पुरानी बात करें तो चीन से भी आता था, लेकिन लुधियाना में अब बनने लग गया है। जिसका इस्तेमाल पतंगबाजी में किया जाने लगा हैं। लेकिन फिर भी प्रशासन की सख्ती के चलते इस बार उनकी माझा डोर की बिक्री 25 फीसदी हुई है, उन्हें पूरी उम्मीद है कि पुलिस और प्रशासन अगर जून-जुलाई में ही इसको लेकर सख्त कदम उठाए तो आने वाले कुछ सालों में प्लास्टिक डोर पूरी तरह से मार्किट से खत्म हो जाएगी।

प्रशासन के काउंटर पर सिर्फ 4 लोगों ने ही बदली डोर

चीनी डोर पर सख्ती को लेकर जिला प्रशासन ने एक अनूठी पहल के तहत प्लास्टिक डोर बदलकर धागे की डोर मुफ्त ले जाने का विशेष काउंटर खोला था। हालांकि इस काउंटर पर सिर्फ 4 लोग ही डोर को बदलने के लिए पहुंचे। डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने कहा कि प्लास्टिक डोर लोगों के लिए घातक है। जो लोग प्लास्टिक डोर बेच रहे हैं या उपयोग कर रहे हैं उनके बारे में बताने वाले को 25,000 रुपये तक का इनाम भी दिया जाएगा और उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। इस संबंध में टॉल फ्री नंबर 1800-180-2810 जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें