फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू मूसेवाला हत्या: लॉरेंस की वीसी से पेशी, सिद्धू की थार को भी कोर्ट में लाया, मां चरन कौर ने कही ये बात

Fri, 13 Dec 2024 07:17 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में शुक्रवार को मानसा की अदालत में सुनवाई हुई। मामले में आरोपी लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया सहित अन्य आरोपियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी हुई। वहीं सिद्धू की थार को भी कोर्ट में लाया गया था।
विज्ञापन
मानसा की अदालत में पेश की गई सिद्धू मूसेवाला की थार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मानसा 29 मई 2022 को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में शुक्रवार को मानसा अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान वारदात के दौरान थार मूसेवाला के साथ मौजूद गुरविंदर सिंह की गवाही हुई। कोर्ट ने आगामी 23 दिसंबर को सभी आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अदालत में पेश करने के हुकुम सुनाया है। वहीं, 10 जनवरी को सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकार सिंह को गवाही के लिए अदालत में पेश होने के हुकुम सुनाया है।

विज्ञापन


सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले के एडवोकेट सतिंदर पाल सिंह मित्तल ने बताया कि शुक्रवार को सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले में अदालत में पेशी के दौरान चार शूटरों, दीपक मुंडी, अंकित सेरसा, प्रियव्रत फौजी, कुलदीप कशिश के अलावा सिद्धू के घर की रेकी करने वाले संदीप केकड़ा को पेश किया गया। इसके अलावा अदालत में अमृतसर जिले से लाई गई एके 47 और वारदात में इस्तेमाल हुई बोलेरो और कोरोला गाड़ी को अदालत में पेश करने के अलावा सिद्धू मूसेवाला की लास्ट राइड थार को भी अदालत में लाया गया था। 

लॉरेंस को वीसी के कोर्ट में किया पेश
उन्होंने कहा कि इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया सहित अन्य आरोपियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी हुई। अदालत ने गवाही के लिए सभी आरोपियों को वीसी के जरिये पेश करने के लिए 23 दिसंबर के लिए आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


गुरविंदर ने कोर्ट में की हमलावरों की कारों की पहचान
उधर, लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया के एडवोकेट परमिंदर सिंह बेनीवाल ने बताया कि अदालत द्वारा थार, बोलेरो और कोरोला सहित हथियार पेश करने के लिए कहा गया था, जिसे गुरविंदर सिंह ने सभी गाड़ियों और हथियारों की शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि मामले की अगली सुनवाई 23 दिसंबर को होगी।

मूसेवाला की मां ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट
सिद्धू मूसेवाला की माता चरन कौर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया हैंडल पर डाली पोस्ट में लिखा कि उनके बेटे के जाने के बाद तो जी लेने दें, उन्होंने कहा कि सिद्धू को मारने और मरवाने वाले लोगों की इंटरव्यू ली जा रही है। गैंगस्टरों पर बनने जा रही फिल्मों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आज का नौजवान वर्ग इससे यह सीख लेगा कि गलत करो, कानून का उल्लंघन करो और फिर आप अच्छे बन जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें