फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या या आत्महत्या: लुधियाना में महिला की मौत, गले पर निशान, मुंह से निकल रहा था झाग, बिस्तर पर पड़ा था शव

Fri, 13 Dec 2024 05:34 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

लुधियाना के में एक महिला की संदिग्ध में मौत हो गई। महिला के गले पर निशान मिले हैं। मायके वालों का आरोप है कि ससुरालियों ने उनकी बेटी की गला घोंटकर हत्या की है। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना का पता उस समय चला जब उसका पति काम पर से घर पहुंचा। महिला का शव बिस्तर पर पड़ा देख उसने तुरंत पड़ोसियों को बुलाया और महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत बताया। मृतका की पहचान कोमल के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही थाना शिमलापुरी की पुलिस भी पहुंच गई। वहीं कोमल के मायके वाले भी पहुंच गए। मायके वालों ने आरोप लगाया कि कोमल के गले पर निशान हैं और उसकी हत्या गला दबा कर की गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम कराया और विसरा जांच के लिए भेजा है।

जानकारी के अनुसार कोमल का पति रोहित कुमार चालक है। वह बच्चों को स्कूल छोड़ने भी जाता है और उन्हें स्कूल से लेकर भी आता है। रोजाना की तरह वह बच्चों को स्कूल छोड़ कर काम पर चला गया था। रोहित मुताबिक वह करीब सवा 12 बजे घर पहुंचा तो देखा कि कोमल के मुंह से झाग निकल रहा है। रोहित ने कहा कि उसकी शादी करीब 11 साल पहले हुई है। 
विज्ञापन


उधर, सूचना मिलने के बाद कोमल के घर पहुंचे परिवार वालों ने आरोप लगाया कि कोमल और उसकी सास का झगड़ा हुआ था। पहले भी कई बार कोमल के ससुराल वाले उसे तंग परेशान करते थे। कोमल की मां आशा रानी मुताबिक उसे पुलिस ने भी बताया कि कोमल के गले पर निशान हैं। उनकी बेटी को गला घोंट कर मारा गया है। कोमल की रोहित से दूसरी शादी है। थाना शिमलापुरी के एसएचओ इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि डाक्टरों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया है। अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें