दिल्ली हिंसा का आरोपी लक्खा सिधाना मंगलवार को पंजाब में आयोजित किसान महारैली में पहुंचा और फरार भी हो गया। बठिंडा के गांव महराज में हुई रैली में बड़ी संख्या में पंजाब पुलिस मौजूद थी, लेकिन इसके बावजूद लक्खा सिधाना मंच से फरार होने में कामयाब हो गया। दिल्ली हिंसा के आरोपी सिधाना पर एक लाख का इनाम घोषित है।
कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों द्वारा 26 जनवरी को निकाली गई ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली के कई इलाकों समेत लाल किला पर हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी लक्खा सिधाना पर एक लाख का इनाम घोषित किया हुआ है। लक्खा सिधाना को पुलिस ने लाल किला हिंसा मामले में आरोपी बनाया है। लक्खा 26 जनवरी की हिंसा के बाद से ही फरार है और सोशल मीडिया पर कई वीडियो जारी कर चुका है।