फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब में जहर देकर हत्या

Sun, 06 Oct 2013 10:48 PM IST
अमर उजाला,फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। मक्खू के गांव दीनेके में पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल समेत अन्य कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की शराब में जहर देकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम में भी जहर दिए जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

थाना मक्खू पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर हेड कांस्टेबल समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
पुलिस के मुताबिक बोहड़ सिंह वासी गांव दानेके अपने दोस्त आत्मा सिंह, कुलदीप सिंह, गुरमीत सिंह, कारज सिंह वासी बुलोके थाना मक्खू व पंजाब पुलिस का हैड कांस्टेबल भगवान सिंह के साथ शराब पीकर घर आया और उसकी मौत हो गई।
सभी ने सोचा की अधिक शराब पीने से मौत हो गई।
जब उसका पोस्टमार्टम करवाया गया तो पता चला कि शराब के सेवन से नहीं बल्कि शराब में जहर दिया गया था। जिस कारण बोहड़ सिंह की मौत हुई है।
उधर, थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक बोहड़ सिंह की मां दयाल कौर के बयान पर उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस विभिन्न जगहों पर छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें