कपूरथला हवेली के पार्टनर फुम्मन सिंह घुम्मन तथा गुरप्रीत सिंह ने बैंक ऑफ बड़ौदा से कुछ वर्ष पहले लाखों रुपये का लोन लिया था। उसकी समय पर अदायगी नहीं की गई। कई बार नोटिस देने के बाद भी उन्होंने रकम अदा नहीं की।
कपूरथला में सुल्तानपुर लोधी रोड पर स्थित कपूरथला हवेली को बैंक ऑफ बड़ोदा की रिकवरी टीम ने सील कर सांकेतिक पोजेशन ले लिया है। बताया जा रहा है कि हवेली के पार्टनरों ने बैंक से लाखों रुपये का लोन लिया था जो अदा नहीं किया।
विज्ञापन
बैंक के रिकवरी अधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि कपूरथला हवेली के मालिकों द्वारा लोन की रकम अदा न करने पर यह कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार शेखुपुर क्षेत्र में स्थित कपूरथला हवेली के पार्टनर फुम्मन सिंह घुम्मन तथा गुरप्रीत सिंह ने बैंक ऑफ बड़ौदा से कुछ वर्ष पहले लाखों रुपये का लोन लिया था। उसकी समय पर अदायगी नहीं की गई। कई बार नोटिस देने के बाद भी उन्होंने रकम अदा नहीं की। हवेली मालिकों पर 10 सितंबर 2024 तक 63 लाख, 76 हजार 440 रुपये 80 पैसे बकाया है। उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद हवेली को सील करने की कार्रवाई की गई है। रिकवरी अधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि हवेली की इमारत को सील कर बकाया राशि का नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है।