गांव बुट्टर सरीह में तेज रफ्तार जीप की चपेट में आ जाने से एक साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बुट्टर सरीह निवासी मजदूर नीलू सिंह उम्र (60) रविवार को देर शाम मजदूरी कर जब अपने घर को लौट रहा था, तो तेज रफ्तार अनियंत्रित जीप ने उसे टक्कर मार दी।
इससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंचे थाना कोटभाई के सहायक थानेदार चरणजीत सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र भजन सिंह के बयानों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया है।