फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में नहाने गए युवक की चोट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। सुजानपुर के बाग वाली माता मंदिर के पास यूबीडीसी हाइडल नहर में नहाते समय एक युवक के सिर पर चोट लग गई। स्थानीय लोग उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए। लेकिन, इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक रोबिन कुमार सुजानपुर के गांव कैलाशपुर का रहने वाला था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम को रोबिन नहर में नहाने गया था। नहाते वक्त रोबिन के सिर पर अचानक चोट लग गई। स्थानीय लोगों ने घायल रोबिन को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी केपी सिंह ने लोगों से अपील की है कि नहर में न नहाएं। अगर कोई युवक नहर में नहाते पकड़ा गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें