फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाजिल्का: बीस रुपये के विवाद में युवक की हत्या, गुप्तांग में लात मार उतारा मौत के घाट

Sat, 08 Feb 2020 09:42 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का ( पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

शहर की ओडांवाली वाली बस्ती में शुक्रवार की रात 20 रुपये के विवाद में युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। सिविल अस्पताल में मृतक के रिश्तेदार संदीप सिंह ने बताया कि सुखविंदर मसीह (22) गावड़ी कंडे के निकट बर्गर व टिक्की की रेहड़ी लगाता था।

विज्ञापन


सुखविंदर का खाने पीने के सामान के केवल 20 रुपये का बस्ती निवासी रेशम सिंह के साथ लेनदेन था। इसे लेकर शुक्रवार सायं करीब सात बजे रेशम सिंह ने सुखविंदर से झगड़ा किया और फिर उसके गुप्तांग पर लात मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया।

आसपास के लोग उसे सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। डीएसपी जगदीश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपी रेशम सिंह पर हत्या मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें