फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: करंट लगने से युवक की मौत

Wed, 31 Jul 2024 10:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होशियारपुर। शहर के शीशमहल में शीतला माता मंदिर के समीप रहने वाले एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हालांकि, करंट लगने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी अनुसार सौरव कोहली फ्लेक्स का काम करता था। मंगलवार देर शाम गांव शेरगढ़ के समीप छावनी कलां में फ्लेक्स लगाने गया था। फ्लेक्स होर्डिंग लगाते समय लोहे का एंगल बिजली की तारों के संपर्क में आने के कारण उसे करंट लग गया। गंभीर हालत में उसे नजदीक ही निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सौरव की कमाई से ही घर का गुजारा चल रहा था। सौरव के पिता जोकि अधरंग के मरीज हैं और इस घटना ने परिवार से उनका सहारा छीन लिया। इस हादसे की खबर मिलते ही पूरे मोहल्ला एवं बाजार में शोक की लहर दौड़ गई। खबर मिलते ही वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार बिट्टू एवं जिला भाजपा महामंत्री सुरेश भाटिया ने भी कोहली परिवार के साथ गहरा शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें