पठानकोट। सीमावर्ती गांव किलपुर में शुक्रवार की शाम पैदल जा रही युवती की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। थाना नरोट जैमल सिंह पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतका की पहचान गांव किलपुर निवासी मीना देवी पुत्री सुभाषचंद्र के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ने बताया कि किलपुर निवासी सुभाषचंद्र अपनी बेटी मीना के साथ कोलियां की ओर जा रहा था। किलपुर मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक का चालक नियंत्रण खो बैठा। ट्रक ने मीना देवी को कुचल दिया। इससे मीना की मौके पर ही मौत हो गई। पिता सुभाषचंद्र के बयान पर पुलिस ने ट्रक चालक बटाला निवासी सतनाम सिंह पर मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिशें दे रही है।