फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की सिरदर्द बनीं फेक कॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा। नगर निगम परिसर स्थित फायर स्टेशन में इन दिनों फेक कॉल आ रही हैं। एक सप्ताह में चार बार फोन करके अग्निकांड की झूठी सूचना दी जा चुकी है। फायर ब्रिगेड टीम जब बताए गए स्थान पर पहुंचती है तो वहां पर कुछ भी नहीं होता और जब फायर बिग्रेड कर्मचारी उक्त नंबर पर फोन करते हैं तो स्विच आफ आता है। फेक कॉल से परेशान फायर अफसर ने थाना मेहना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड के चालक जोगिंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 7710552585 नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि गांव मेहरों स्थित एक गोदाम में भयंकर आग लग गई है। सूचना मिलते ही वह दो अन्य कर्मचारियों को साथ लेकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी से घटनास्थल के लिए निकल पड़ा। करीब आधे घंटे बात वह गांव मेहरों में बताए गए पते पर पहुंचे। वहां आग लगने की कोई घटना नहीं हुई थी।
इसके बाद दोबारा फिर उसी नंबर से फोन आया और उस व्यक्ति ने कहा कि गांव मेहरों में नहीं बल्कि गांव राऊके कलां के गोदाम में आग लगी है। इसके बाद वह गाड़ी लेकर गांव राऊके कलां चला गया। वहां पर भी आग लगने की कोई घटना नहीं हुई थी। अपने स्तर पर की गई जांच में पता चला कि जिस नंबर से फोन आ रहा है और उसने जो नाम बताया है, उस नाम का व्यक्ति गांव मेहरों में नहीं रहता। इसके बाद फायर अफसर जगदीश शर्मा ने थाना मेहना में शिकायत दी।
विज्ञापन

थाना मेहना के प्रभारी सब इंस्पेक्टर कोमलप्रीत सिंह का कहना है कि उक्त नंबर से पहले फायर ब्रिगेड को फोन किया गया, फिर एंबुलेंस को बुलाया और बाद में गांव मेहरों निवासी एक व्यक्ति के पते पर दो ट्राला रेत मंगवा ली गई। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, फोन नंबर को जल्द ही ट्रेस कर आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें