फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर युवती की पिटाई: माता-पिता की माैत के बाद रह रही थी अकेली, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Sat, 28 Nov 2026 12:57 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

जालंधर के दकोहा इलाके में एक युवती से बाप-बेटे ने मारपीट की। युवती छेड़छाड़ का विरोध करती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के रामा मंडी थाना क्षेत्र के दकोहा इलाके में शुक्रवार शाम एक युवती के साथ कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता पक्ष के अनुसार, पीड़िता डिप्रेशन की मरीज है और उसके माता-पिता की कुछ समय पहले ही मौत हो चुकी है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ युवक उसे लगातार परेशान और छेड़छाड़ कर रहे थे। 
विज्ञापन




आरोपों के मुताबिक, जब युवती ने इसका विरोध किया तो वरुण नामक युवक के परिवार के सदस्यों ने कथित तौर पर उसके घर में घुसकर और गली में उसके साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता पक्ष का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में वरुण अपने पिता नरेश कुमार के साथ युवती से मारपीट करता दिखाई दे रहा है। मामले में दकोहा-नंगलशामा पुलिस चौकी पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता पक्ष का कहना है कि चौकी इंचार्ज ने कथित राजनीतिक दबाव के चलते कार्रवाई करने से मना कर दिया। हालांकि, इन आरोपों पर पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। शिकायतकर्ता पक्ष ने जालंधर पुलिस कमिश्नर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने का दावा किया है। अब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है। थाना रामामंडी प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें