फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: नौजवान की पीट-पीट कर हत्या

Fri, 04 Jul 2025 10:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। गांव चंगाली जदीद में चार लाेगों ने एक नौजवान की पीट-पीट कर हत्या कर दी। हत्या करने से पहले आरोपियाें ने नौजवान को शराब पिलाई थी। थाना मल्लांवाला पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव हामद वाला उताड़ निवासी भजन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा धर्मजीत सिंह शादीशुदा था। वह खेती करता था। गांव चंगाली जदीद निवासी अर्जुन सिंह ने बेटे को वीरवार शाम अनारकली ढाबे पर बुलाया। यह ढाबा गांव चंगाली जदीद में है। आरोपियों ने ढाबे पर उसके बेटे को शराब पिलाई। इसके बाद धोखे से उसे अपने गांव ले गए। आरोपी अर्जुन सिंह, बूटा सिंह, लड्डू व अकबर सिंह निवासी चंगाली जदीद ने उसके बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। खुर्द-बुर्द करने के लिए उसका शव कच्ची नहर मइंया के पास फेंक दिया। थाना मल्लांवाला पुलिस ने भजन सिंह की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें