फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पीएसपीसीएल का जेई 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा

Fri, 04 Jul 2025 10:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होशियारपुर। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि गांव सीकरी निवासी शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि पीएसपीसीएल सब स्टेशन कंधाला जट्टां में तैनात जेई बलजीत सिंह ने उसके गांव में बिजली सप्लाई लोड को सही करने के लिए नया ट्रांसफार्मर लगाने की एवज में 20 हजार रुपये की मांग की थी। सौदा 15 हजार रुपये में तय हुआ था। शिकायत की पुष्टि करने के बाद जालंधर रेंज की विजिलेंस टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त जेई के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सतर्कता ब्यूरो पुलिस स्टेशन, जालंधर रेंज में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें