फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: जालंधर में युवक ने आत्मदाह का किया प्रयास, प्लॉट को लेकर विवाद; पत्नी के नाम रजिस्ट्री से हुआ खफा

Thu, 11 Jun 2026 05:53 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

पीड़ित का दावा है कि प्लॉट का बयाना और सभी दस्तावेज उसके नाम पर थे लेकिन हाल ही में उसे पता चला कि प्रॉपर्टी डीलर ने कथित तौर पर बिना उसकी जानकारी के प्लॉट की रजिस्ट्री उसकी पत्नी के नाम कर दी।
विज्ञापन
शख्स ने किया आत्मदाह का प्रयास - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के गुरु रविदास चौक पर उस समय हड़कंप मच गया जब कोट सदीक निवासी सोनू ने खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे आग लगाने से पहले ही रोक लिया और बड़ा हादसा टल गया। सोनू का आरोप है कि उसने करीब 3 साल पहले जेई कॉलोनी में एक प्लॉट खरीदने के लिए रिपन ड्रीम होम नामक प्रॉपर्टी डीलर से सौदा किया था। 36 किश्तों में भुगतान तय हुआ था, जिसमें से वह 32-33 किश्तें पूरी कर चुका है और चार लाख रुपये से अधिक रकम जमा कर चुका है। 
विज्ञापन




पीड़ित का दावा है कि प्लॉट का बयाना और सभी दस्तावेज उसके नाम पर थे लेकिन हाल ही में उसे पता चला कि प्रॉपर्टी डीलर ने कथित तौर पर बिना उसकी जानकारी के प्लॉट की रजिस्ट्री उसकी पत्नी के नाम कर दी। सोनू का आरोप है कि जब वह जवाब मांगने डीलर के दफ्तर पहुंचा तो उसके साथ बदसलूकी की गई और धक्के देकर बाहर निकाल दिया गया। गुरु रविदास चौक पर हाथ में कैन लेकर पहुंचे सोनू ने विरोध जताते हुए खुद पर डीजल डाल लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कैन छीन ली और उसे आत्मदाह करने से रोक लिया। पुलिस के अनुसार, पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है। मामले को थाना भार्गव कैंप पुलिस देख रही है। फिलहाल जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें