फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यानिक के हमलावर जस्सा के प्रत्यर्पण का रास्ता साफ

Mon, 14 Jul 2014 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
यानिक निहांगजा पर हमला करने वाले जसदीप जस्सा को भारत लाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया से उसके भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हो गया है। तीन चार दिन में उसको भारत सरकार के हवाले किया जा सकता है। इसको लेकर जालंधर पुलिस ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन



पुलिस कमिश्नर कुंवर विजय प्रताप का कहना है कि जस्सा किसी भी समय जालंधर पुलिस की कस्टडी में आ सकता है। हमारी विशेष पुलिस टीम इसके लिए पूरी तरह से तैयार है।



एलपीयू के छात्र यानिक निहांगजा पर कातिलाना हमला करने के बाद जसदीप जस्सा ऑस्ट्रेलिया फरार हो गया था। उसको अदालत ने भगोड़ा करार दे दिया था। इस मामले में बाकी आरोपियों को उम्रकैद की सजा हो चुकी है, वहीं आरोपी रणताज सिंह भी फरार चल रहा है। जेल से पैरोल पर आने के बाद आरोपी रोमी उप्पल के भी विदेश भागने की सूचना है।
विज्ञापन




जस्सा के ऑस्ट्रेलिया में होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने उसके प्रत्यर्पण का मामला केंद्रीय गृह मंत्रालय और सीबीआई को भेज दिया था। अब यानिक की मौत हो गई है और मामला दोबारा से उछल गया है। ऐसे में जालंधर के पुलिस कमिश्नर ने आला अधिकारियों से संपर्क कर मामले में तेजी लाने के लिए जोर दिया, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया सरकार जस्सा को भारत सौंपने को तैयार हो गई है। इसके साथ ही जालंधर कमिश्नर की टीम ने भी उसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें