फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों का कैबिनेट मंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन

Sun, 03 Jan 2016 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल ट्रेड यूनियन की ज्वाइंट एक्शन कमेटी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल भगत के घर के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इसमें जालंधर की फैक्टरियों में काम करने वाले मजदूरों ने हिस्सा लिया। सभी मजदूर आदर्श नगर पार्क में इकट्ठा हुए। उन्होंने कैबिनेट मंत्री भगत के खिलाफ नारेबाजी की।

यह धरना मजदूरों की लंबे समय से लटकती आ रही मांगों को लेकर दिया गया। मजदूरों की मांग है कि उन्हें कम से कम मासिक वेतन 15,000 रुपये दिया जाए।

मजदूरों की हाजिरी रजिस्टर पर लगाई जाए। मजदूरों के नीले कार्ड बनाए जाने चाहिए। मजदूरों को सरकारी तौर पर पांच-पांच मरले के प्लॉट मिले।

मकान बनाने के लिए तीन लाख रुपये की ग्रांट दी जाए। यूनियन के पदाधिकारियों से बातचीत करने के बाद चन्नी लाल भगत ने कहा कि मजदूरों की मांगों का जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश थापा ने कहा कि ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने मांगों को पूरा होने के लिए एक माह का समय दिया है, अगर एक माह तक मजदूरों की मांगों को पूरा न किया गया तो संघर्ष तेज किया जाएगा। इस दौरान सीटीयू पंजाब के सचिव हरी सिंह, प्रधान राम किशन, रवि वधावन मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें