फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: जालंधर में महिला भी कर रही थी ऐसा काम... साथी सहित गिरफ्तार, बड़े रैकेट से जुड़ी थी सोमा रानी

Sun, 12 Jan 2025 12:34 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

जालंधर में एक महिला नशा तस्करी के कारोबार करती गिरफ्तार हुई है। पुलिस ने महिला और उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 400 ग्राम हेरोइन बरामद की है। 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर में पुलिस ने एक महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। महिला एक बड़े रैकेट से जुड़ी थी। पुलिस ने महिला और उसके एक साथी को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद उनके तीन अन्य साथियों को भी पकड़ा है। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने कुल 5 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों से 400 ग्राम हेरोइन बरामद की है। 
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर पुलिस ने काजी मंडी से सूर्या एन्क्लेव तक के इलाकों में गश्त की। गश्त के दौरान दो लोगों को रोका गया, जिनकी पहचान अमनदीप उर्फ बंटी और सोमा रानी के रूप में हुई है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसके पास से 200 ग्राम हेरोइन बरामद की। दोनों के खिलाफ जालंधर के थाना रामामंडी में एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। 

जांच से पता चला कि गिरफ्तार संदिग्ध एक बड़े ड्रग नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन अन्य व्यक्तियों रविंदर सिंह, करण कुमार और गुरप्रीत सिंह निवासी गांव गन्ना को गिरफ्तार कर लिया। कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि उक्त तीनों नशा तस्करों के पास से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें