फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को मोहल्ले से निकालने पर हंगामा

Sun, 21 Feb 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के कोट किशन चंद में 18 से ज्यादा कुत्ते घर में रखने वाली महिला को मोहल्ले से निकालने के लिए रविवार को जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन


इलाके के लोग सुबह ही मोहल्ले में इकट्ठे हो गए और महिला को इलाके से जाने के लिए बोलने लगे। इस पर महिला भड़क उठी और गालियां देने लगी। उसने इलाके के लोगों के पीछे कुत्ते भी छोड़ दिए। इसके बाद मोहल्ला निवासियों ने पुलिस में महिला के खिलाफ शिकायत दी।

इसके बाद मेयर सुनील ज्योति, पार्षद अश्विनी भंडारी, यूथ अकाली नेता अमित ढल्ल, बॉबी ढल्ल, एसीपी जसबीर सिंह राय और एसीपी बलविंदर इकबाल सिंह काहलों मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


सभी ने महिला को शांत करवाने का प्रयास किया, मगर वह सभी को गालियां देने लगी। इलाका निवासियों का कहना है कि महिला मानसिक तौर पर परेशान है। वह गली से गुजरने वाले बच्चों को डराती है।

उसने घर में 18 से ज्यादा कुत्ते रखे हुए हैं। कोई कुछ कहता है तो वह उसके पीछे कुत्ते छोड़ देती है। सरेआम गालियां निकालती है। लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। इलाका निवासियों ने महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी है। एसीपी नार्थ बलविंदर इकबाल सिंह काहलो ने कहा कि मोहल्ला निवासियों की शिकायत को सीजीएम के पास भेज दिया गया है। अब सीजीएम की रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोहल्ला निवासियों को आरोप है कि महिला मानसिक तौर पर परेशान है और इलाके के लोगों को घर में पाले हुए कुत्तों से कटवाती है। गौरतलब है कि इलाका निवासियों का महिला के साथ शनिवार रात को भी विवाद हुआ था। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करते हुए सिविल अस्पताल से मेडिकल टेस्ट करवाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें