लांबड़ा से नकोदर जाते समय कंगसाबू के पास शनिवार सुबह बस और एक्टिवा में आमने-सामने की टक्कर हो गई।
हादसे
में एक्टिवा सवार एलपीयू के स्टूडेंट युवक-युवती की मौत हो गई। घायलों की
पहचान जालंधर कैंट की रहने वाली पूजा जोशी (20) व मिलन शर्मा (22) निवासी
कैंट के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मिलन शर्मा पुत्र सुबोध शर्मा
एलपीयू में फैशन डिजाइनिंग कर रहा था। उसके इलाके की रहने वाली पूजा जोशी
एलपीयू से बीकॉम कर रही थी। दोनों शनिवार को एक्टिवा पर सवार होकर नकोदर
में माथा टेकने के लिए जा रहे थे।
रास्ते में कंग साबू के पास पुली
पर नकोदर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस ने सीधी टक्कर मार दी। पूजा ने
मौके पर ही दम तोड़ दिया। मिलन को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने
उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही हादसे की खबर कैंट पहुंची घर में चीखों
पुकार मच गई। पुलिस ने रोडवेज की बस को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद
चालक मौके से भाग निकला। पुलिस की टीम चालक की शिनाख्त कर रही है।