फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर : कुल्हाड़ी से वार कर बुजुर्ग महिला की हत्या... आरोपी मौके से फरार, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ममदोट (फिरोजपुर)। गांव गट्टी मत्तड़ में शनिवार को दीवार के विवाद में कुल्हाड़ी से वार कर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। आरोपी हत्या करने के बाद वहां से फरार हो गए। थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने आरोपी सुखविंदर सिंह समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मृतक जीतो बाई (70) के बेटे मिलखा सिंह ने पुलिस को बताया कि सुबह साढ़े छह बजे पशुओं का चारा लेने के लिए परिवार के सदस्य खेतों में गए थे। इस दौरान उनका पड़ोसी सुखविंदर सिंह साथियों समेत उनकी दीवार के साथ लगाई हुई मिट्टी खोदने लगा। इस पर उनकी मां ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। थाना प्रभारी जतिंदर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें