होशियारपुर। होशियारपुर-टांडा मार्ग पर बुल्लोवाल के निकट हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। थाना बुल्लोवाल पुलिस ने आरोपी महिला चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव बसी मरूफ निवासी लखविंदर सिंह ने बताया कि उनकी ताई शंकुतला देवी अपने नाती परवीन कुमार के साथ बाइक पर सवार थीं। बुल्लोवाल के पास एक वाहन चालक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में शंकुतला देवी की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई की है। आरोपी की पहचान जीरकपुर निवासी बबीता रानी पत्नी इकबाल सिंह के रूप में हुई है। थाना बुल्लोवाल पुलिस ने बबीता रानी पत्नी इकबाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।