होशियारपुर। शहीद भगत सिंह वेलफेयर सोसाइटी होशियारपुर ने कीर्ति नगर में बाल दिवस मनाया। इस अवसर पर बच्चों को पाठ्य सामग्री भेंट कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।
सोसाइटी के प्रधान और पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेटर कुलदीप धामी ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक होने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। धामी ने मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उनकी शिक्षा में सहयोग देना सराहनीय सामाजिक कार्य है। सोसाइटी भविष्य में भी समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए ऐसे प्रयास जारी रखेगी। इस मौके पर मुनीश पाल, आशीष सोनू, उमेश गुप्ता, तिलक राज, रोहित कुमार, प्रदीप कुमार, नीतीश कुमार सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।