फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और बाइक की भिड़ंत में महिला की मौत, पति जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर जीरा के अंतर्गत गावं मलसियां खुर्द के पास टी-प्वाइंट पर कार और बाइक की भिड़ंत होने से एक 36 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दंपती बाइक पर सवार होकर दवा लेने जा रहे थे। उधर, थाना सदर पुलिस ने शुक्रवार को पति के बयान पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जोगा सिंह वासी वार्ड नंबर-आठ, मक्खू ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह और उसकी पत्नी संत कौर (36) बाइक पर जीरा में दवा लेने आ रहे थे कि गांव मलसियां खुर्द के पास टी-प्वाइंट पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही संत कौर की मौत हो गई, जबकि जोगा सिंह गंभीर जख्मी हो गया। जख्मी को जीरा सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हादसे की तफ्तीश कर रहे एएसआई जगतार सिंह के मुताबिक जोगा सिंह के बयान पर कार चालक हरजीत सिंह वासी गुरु अमरदास नगर तरनतारन रोड जिला अमृतसर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही कार चालक को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें