संवाद न्यूज एजेंसी
अबोहर। गांव पन्नीवाला माहला निवासी महिला की पंखा लगाते समय करंट आने के कारण मौत हो गई। इस महिला की अभी साल पहले ही शादी हुई थी। आंचल (30) परिजनों ने बताया कि वह तीन बहनें व एक भाई में से सबसे छोटी थी, जिसकी करीब साल पहले ही राकेश से शादी हुई थी।
बुधवार रात आंचल घर में पंखा लगा रही थी कि अचानक तार में करंट लग गया, परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लाए तो डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। सूचना मिलने पर मायके वाले सुबह अस्पताल की मोर्चरी में पहुंच गए और पुलिस प्रशासन से इस मामले की गहनता से जांच की मांग की।