आरोपी पति काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। आपसी लड़ाई झगड़े के बाद महिला से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली है। मृतका का पहचान नरेश कुमारी पत्नी प्रशोत कुमार निवासी फंगतोली के रूप में हुई है।
वहीं, थाना शाहपुरकंडी की पुलिस को मृतक की बहन ज्योति बाला ने दिए बयान में कहा कि उसकी बहन और जीजा में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और पति से दुखी होकर नरेश कुमारी ने जहरीला पदार्थ निगल अपनी जान दे दी। इसके बाद पुलिस ने ज्योति बाला के बयान पर प्रशोत कुमार पर केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई में उसको गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की अभी जांच जारी है।