फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: टैंपो-ट्रैक्टर की भिड़ंत में महिला की मौत, चालक गंभीर

Sun, 27 Sep 2026 05:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अबोहर। भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित सुजावलपुर धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं के टैंपो की गांव पतरेवाला के निकट एक ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। टैंपो चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मृतक महिला की पहचान जम्मू बस्ती निवासी इंदूबाला के रूप में हुई है। शुक्रवार को इंदूबाला सुजावलपुर धाम से टैंपो में सवार होकर वापस लौट रही थी। गांव पतरेवाला के पास टैंपो की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में इंदूबाला के साथ टैंपो चालक मुकेश और सुनीता घायल हो गए। तीनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। सुनीता को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गंभीर हालत के चलते मुकेश और इंदूबाला को बठिंडा रेफर किया गया था। इंदूबाला ने शनिवार रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। टैंपो चालक मुकेश की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें