फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में फायरिंग: गांव धालीवाल दोना में 20-25 युवकों ने घर पर चलाई गोलियां, दो घरों में की तोड़फोड़

Sun, 27 Sep 2026 12:51 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला

सार

मामले में गांव धालीवाल दोना निवासी सुखप्रीत सिंह उर्फ लाडी के बयानों के आधार पर मोनू ढप्पई और अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। घटना में शामिल लोगों की पहचान करने के साथ-साथ उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Firing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला के गांव धालीवाल दोना में शनिवार देर रात उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब करीब 20-25 युवकों ने एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने दो घरों में तोड़फोड़ भी की। घटना शनिवार देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही चौकी साइंस सिटी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खाली खोल और एक कारतूस बरामद किया है।

चौकी इंचार्ज एएसआई संदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में गांव धालीवाल दोना निवासी सुखप्रीत सिंह उर्फ लाडी के बयानों के आधार पर मोनू ढप्पई और अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल लोगों की पहचान करने के साथ-साथ उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना का मुख्य कारण कुछ समय पहले जालंधर के गांव मंड के पास हुई लड़ाई है। हालांकि, पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस टीमों द्वारा घटना में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


फायरिंग और घरों में तोड़फोड़ की घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें