फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूत छुड़ाने को गर्म चिमटे से युवक को पीटा, केस

Sat, 30 May 2015 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर पुलिस ने एक धार्मिक स्थल की प्रमुख को गैर इरादतन हत्या के प्रयास में नामजद किया है। एक युवक ने शिकायत दी थी कि खुद को बाबा बताने वाली आरोपी महिला ने भूत निकालने के नाम पर उसके भाई को गर्म चिमटे से पीटा। वह अब एक अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है।
विज्ञापन




पुलिस को अपनी शिकायत में चोहाल गांव निवासी हंसराज ने बताया कि उसका भाई जगतार सिंह (32) कुछ समय से बीमार था। उन्हें लगा कि उस पर कोई भूत प्रेत का साया है। इसके इलाज के लिए वे उसे कोटला गौंसपुर में अपने घर में बनी पीर की प्रमुख बनी कुलविंदर कौर के पास ले गए। 



कुलविंदर कौर ने गर्म चिमटे से जगतार को बुरी तरह पीटा। उसका कहना था कि जगतार के भीतर बसे भूत से छुटकारा पाने के लिए यह जरूरी है। उसकी पिटाई से जगतार गंभीर रूप से घायल हो गया। घरवाले उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए। पुलिस ने धारा 308 के तहत कुलविंदर कौर को नामजद कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें