संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोगा सिटी साउथ पुलिस ने एक महिला को 500 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोगा के गांव जनेर निवासी रेखा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एसडीपीसी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि रविवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि जनेर निवासी रेखा हेरोइन बेचती है। वह मोगा के तीन नंबर चुंगी के पास ग्राहक का इंतजार कर रही है। पुलिस ने बताई गई जगह पर रेड कर रेखा को काबू किया। उसके पास से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।