फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: नशा तस्कर ने एएसआई को मारी गोली, गंभीर

Mon, 10 Nov 2025 10:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। गांव नाजूशाह मिसरी वाला में तस्कर ने एएसआई की पिस्तौल से एएसआई को ही गोली मार दी। गोली एएसआई के जबड़े में लगी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी (डी) मनजीत सिंह ने बताया कि थाना कुलगढ़ी के एसएचओ को सूचना मिली थी कि गांव नाजूशाह मिसरी वाला में तरसेम सिंह नामक व्यक्ति नशा तस्करी करता है। उसके खिलाफ पहले भी लगभग चार मामले दर्ज हैं। इस समय वह अपने घर आया हुआ है। थाना कुलगढ़ी पुलिस की टीम उसे पकड़ने के लिए गांव नाजू शाह मिसरी वाला पहुंच गई। एएसआई कुलवंत सिंह के पास पिस्तौल थी। एएसआई ने पिस्तौल के ट्रिगर पर अंगुली रखी हुई थी। इस दौरान तस्कर ने हाथापाई दौरान एएसआई का हाथ पकड़ लिया और ट्रिगर दबा दिया। पिस्तौल से निकली गोली एएसआई के जबड़े में लगी। आरोपी वारदात को अंजाम देकर भाग निकला। जख्मी हालत में एएसआई को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। एएसआई की हालत चिंताजनक बनी हुई है। एसपी ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें