फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग करंट लगाकर पत्नी ने की पति की हत्या, वारदात के पौने दो साल बाद ऐसे खुला राज

Mon, 21 Sep 2020 10:27 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजपुर के थाना ममदोट पुलिस ने गांव पंजोके उताड़ में पौने दो साल पहले हुई व्यक्ति की हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने हत्या में शामिल एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर करंट लगाकर पति की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। पत्नी फरार है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी अभिनव चौहान के मुताबिक 17 दिसंबर 2018 की रात को सर्बजीत सिंह की रात करंट लगने से संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी, पारिवारिक सदस्यों ने कोई कार्रवाई करवाए बिना ही सर्बजीत सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया था। इस पर परिजनों को सर्बजीत सिंह की पत्नी परमप्रीत कौर और उसके प्रेमी जसविंदर सिंह पर शक हो गया था।

मृतक सर्बजीत सिंह की मां हरजिंदर कौर ने अपने बेटे की मौत की जांच कराने संबंधी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में गुहार लगाई थी, साथ ही आशंका जाहिर की थी कि उसके बेटे के कातिल उसकी बहू परमप्रीत कौर और उसका प्रेमी जसविंदर सिंह है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी। पुलिस ने जसविंदर सिंह को काबू कर पूछताछ की तो उसने स्वीकार कर लिया कि सर्बजीत को करंट लगाकर मारा गया था। एसएचओ चौहान का कहना है कि परमप्रीत कौर की धरपकड़ के लिए छापे मारे जा रहे है, जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। जसविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें