फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहर में केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू

Fri, 15 Apr 2016 07:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर( फिरोजपुर)
विज्ञापन
गेंहू - फोटो : demo
विज्ञापन
मुख्य मंडी के अलावा अब गांवों के खरीद केंद्रों पर भी गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। मार्केट कमेटी के चेयरमैन कृष्ण नागपाल ने शुक्रवार को गांव चननखेड़ा में बनाए गए नए खरीद केंद्र पर गेहूं की खरीद शुरू करवाई।
विज्ञापन


इस अवसर पर उनके साथ मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन राजिंदर सिंह बराड़, सचिव सुलोध बिश्नोई विशेष रूप से उपस्थित थे। कृष्ण नागपाल ने कहा कि सभी उप केंद्रों पर गेहूं की खरीद के पुख्ता प्रबंध करने के साथ साथ तमाम मंडियों में पीने के पानी, विद्युत आपूर्ति व अस्थायी शौचालयों का निर्माण भी किया गया है।

सरकार द्वारा बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष गेहूं का भाव 1525 रुपये प्रति क्विंटल दिया जा रहा है और साथ ही भुगतान भी 72 घंटों के बीच करना तय किया गया है। इस मौके पर कोऑपरेटिव बैंक के कार्यकारी चेयरमैन सुखजिंदर सिंह बराड़, आढ़ती एसोसिएशन के  प्रधान जसविंदर सिंह जस्सी, गांव चननखेड़ा के पूर्व सरपंच महमन सिंह, खरीद एजेंसी के इंस्पेक्टर राजदीप सिंह बराड़ उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें