फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की सुरक्षा पर बादल से करेंगे बात : कमल

Tue, 05 Nov 2013 10:30 PM IST
अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
विज्ञापन
कपूरथला में पंजाब भाजपा प्रधान कमल शर्मा ने कहा कि मोदी की सुरक्षा के मामले में वह  मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से बात करेंगे। शर्मा ने कहा कि पंजाब पुलिस मोदी की रैली की सुरक्षा के लिए सक्षम है।
विज्ञापन


पंजाब में आतंकवाद के दौरान पंजाब पुलिस के बहादुर जवानों ने शांति पैदा की और भाईचारे को पटरी पर लाए। उन्होंने कहा कि पंजाब में आतंकवाद दोबारा पनपने नहीं दिया जाएगा।

 उन्होंने बताया कि 8 दिसंबर को मतगणना के कारण मोदी की मोगा रैली को स्थगित किया है। अब यह रैली 15 दिसंबर के बाद होगी। 

 मंगलवार को कपूरथला में एक निजी कार्यक्रम में आए शर्मा ने कहा कि पटना में रैली के दौरान लगातार विस्फोट होते रहे, लेकिन भाजपा ने रैली की। भाजपा आतंकवाद के हमेशा खिलाफ रही है और रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी ने विस्फोट होने के बावजूद रैली को संबोधित किया। उन्होंने दावा किया कि इस विशाल रैली में पांच लाख से ऊपर लोग आए थे।

इससे यह साबित होता है कि लोग मोदी को प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं। विभिन्न एजेंसियों के सर्वे में यह बात सामने आई है कि राहुल गांधी से ज्यादा लोग मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं।

 उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह बौखला गए हैं, इसलिए बेतुके बयान देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। कांग्रेस के आला नेता कह रहे हैं कि चुनावी सर्वेक्षण नहीं होने चाहिएं।

 इससे यह साफ होता है कि कांग्रेस ने पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों में अपनी हार मान ली है। इस मौके पर भाजपा लोकल बाडी सेल पंजाब के प्रधान उमेश शारदा, भाजपा जिला महासचिव हरीश पासी, भाजपा मंडल प्रधान रणजीत सिंह मठाड़ू और भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप बजाज उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें